बरेका राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की बैठक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बनारस रेल इंजन कारखाना राजभाषा विभाग के तत्‍वावधान में दिनांक 22.06.2026 को बरेका राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति (बराकास) की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्‍यक्षता आशुतोष पंत, महाप्रबंधक, बरेका ने की। उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा कि बरेका एक ओर दुनिया की आधुनिकतम तकनीक के साथ कदम से कदम मिला कर चल रहा है,

तो दूसरी ओर तकनीकी क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आत्‍म निर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए राजभाषा हिंदी में मौलिक चिंतन एवं लेखन करना होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी तकनीकी विषयों पर बोलचाल की भाषा में पुस्तक लिखें। तकनीकी ज्ञान का आम जनता में प्रसार हिंदी के माध्‍यम से ही संभव है। उन्‍होंने सभी अधिकारियों को अनुवाद पर निर्भरता कम कर हिंदी में कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख विभागाध्‍यक्षों एवं अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित हिंदी की प्रगति रपट पर चर्चा की गई एवं अपने विचार प्रस्‍तुत किए गये। इस अवसर पर सर्वश्री मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, विवेक शील, प्रमुख मुख्‍य यांत्रिक इंजीनियर, आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्‍य सामग्री प्रबंधक, लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्‍य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन,

डॉ देवेश कुमार, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुक्तेश मित्तल, प्रधान वित्त सलाहकार, डी.के.मौर्या, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/डीजल, एवं अन्‍य विभागाध्‍यक्ष उपस्थित थे।इसके पूर्व उपस्थित अधिकारियों का स्‍वागत करते हुए

रामजन्म चौबे, मुख्‍य राजभाषा अधिकारी ने बरेका में हो रहे हिंदी के प्रयोग और प्रगति के लिए किए जा रहे रचनात्‍मक प्रयासों से अवगत कराया। बैठक का संचालन एवं धन्‍यवाद ज्ञापन यथार्थ पाण्डेय, वरिष्‍ठ राजभाषा अधिकारी ने किया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई