थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा अपहरण के संबंध में पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 20.06.2026 को थाना बड़ागांव पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाबतपुर नहर पुलिया के पास से मु0अ0सं0 153/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त धनश्याम चौहान उर्फ ऊदल पुत्र धर्मराज, निवासी ग्राम सोरोडीह कटरा बाजार, थाना सराय ममरेज, जनपद प्रयागराज, उम्र लगभग 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह एवं अपहृता एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। अपहृता के परिजन उसकी शादी अन्यत्र करना चाहते थे, जिसके कारण वह अपहृता को अपने साथ लेकर चला गया तथा दोनों ने विवाह कर लिया।

उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा थाना बड़ागांव पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना एवं तलाश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
• धनश्याम चौहान उर्फ ऊदल पुत्र धर्मराज निवासी ग्राम सोरोडीह कटरा बाजार, थाना सराय ममरेज, जनपद प्रयागराज, उम्र लगभग 23 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
• अपहृता सकुशल बरामद।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
• उ0नि0 रंजीत कुमार
• का0 श्यामसुन्दर यादव
• म0का0 शीलम

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई