मोहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु रविवार को दाता तकिया कल्लन शाह के आसताने पर मोहर्रम कमेटी की एक मिटिंग बुलाई गई

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को दाता तकिया कल्लन शाह के आस्ताने पर मोहर्रम कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ताजिया, अखाड़ा एवं मेंहदी जुलूस के खलीफा सहित सैकड़ों जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे।

बैठक के प्रमुख निर्णय:

1. डीजे पूर्ण प्रतिबंधित: कमेटी ने सर्वसम्मति से तय किया कि किसी भी अखाड़े, मेंहदी जुलूस या ताजिया के साथ डीजे नहीं रहेगा। यदि कोई डीजे लाता है तो उसे जुलूस में शामिल नहीं किया जाएगा और किसी भी स्थिति के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।

2. समय की पाबंदी अनिवार्य: दानिश सिद्दीकी ने जोर देकर कहा कि सभी ताजियादार वक्त की पाबंदी करेंगे। सभी ताजिया दोपहर 3 बजे तक इंडियन इस्लामिक कमेटी में पहुंचकर टोकन प्राप्त करेंगे और ठीक 4 बजे कर्बला की ओर रवाना कर दिए जाएंगे।

3. शस्त्र प्रदर्शन पर रोक: जुलूस में किसी भी प्रकार का शस्त्र प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

4. रात 9 बजे तक ताजिया दफन: सभी ताजियादारों से अपील की गई कि रात 9 बजे तक ताजिया दफन कर रास्ता खाली कर दें, क्योंकि जुलूस के दौरान पूरे इलाके की बिजली काट दी जाती है, जिससे महिलाओं, बच्चों और आमजन को भारी असुविधा होती है। जल्द ताजिया ठंडा होने से दूरदराज से आए बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे समय से घर पहुंच सकेंगे।

मोहर्रम कमेटी के सदर एवं सभासद हसीब खान ने स्पष्ट कहा कि शासन-प्रशासन के सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। जो भी निर्देशों का उल्लंघन करेगा, वह स्वयं उत्तरदायी होगा।

बैठक की अध्यक्षता जमील अंसारी ने की एवं संचालन शमशुददीन वारसी ने किया।

इस दौरान दानिश सिद्दीकी, जमील अंसारी, शमशुददीन वारसी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे।

रिपोर्ट – फ़ारूक़ जाफ़री

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

उपखनिज का परिवहन करने में अनियमितता पाये जाने पर 45 वाहनों पर आनलाईन चालान कर 19.36 लाख वसूल कर 32 वाहनों को सम्बन्धित थानों उपखनिज का परिवहन करने में अनियमितता पाये जाने पर 45 वाहनों पर आनलाईन चालान कर 19.36 लाख वसूल कर मौके पर जमा कराया गया तथा 32 वाहनों को सम्बन्धित थानों की अभिरक्षा में दिया गया अभिरक्षा में