अवध शाखा, अवधपुरी पर आयोजित विजयादशमी उत्सव पर स्वयंसेवकों को प्रांत प्रचारक धर्मेद्रजी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 1925 में विजयादशमी के दिन ही संघ की डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर की पुण्य भूमि में संघ की स्थापना की थी। इस विजयादशमी पर संघ 100 वर्ष पूर्ण किए हैं और आने वाला वर्ष संघ कार्य के विस्तार तथा सुदृढ़ीकरण पर केंद्रित होगा। संघ का उद्देश्य इस उपलब्धि का उत्सव मनाना नहीं है, बल्कि राष्ट्र के लिए तथा समाज को संगठित करने के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करना है। उन्होंने कहा हमें शताब्दी वर्ष में हम अधिक सावधानी, गुणवत्ता तथा व्यापकता से कार्य करने का संकल्प लेना है।

उन्होंने कहा कि संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी ने संघ की स्थापना के समय कहा था, संघ कोई नया कार्य शुरू नहीं कर रहा है, बल्कि कई शताब्दियों से चले आ रहे काम को आगे बढ़ा रहा है। अभी तक की संघ यात्रा में स्वयंसेवकों ने समाज जीवन के प्रत्येक आयाम में कार्य विस्तार किया है। सेवा कार्यो से समाज की बीच आत्मीयता के भावों का जागरण किया है। देश में जब भी कोई आपदा का समय होता है, स्वयंसेवक सबसे पहले वहां पहुंचकर सेवा कार्य करते हैं। प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि स्वयंसेवकों के मंडल, खंड/नगर स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक तीन सप्ताह तक बड़े पैमाने पर घर-घर संपर्क अभियान की योजना है। जिसका विषय “हर गांव, हर बस्ती, घर-घर” होगा। संपर्क के दौरान संघ साहित्य वितरित किया जाएगा और स्थानीय इकाइयों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सभी मंडलों और बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और पंच परिवर्तन के विषय के साथ स्वयंसेवक समाज के बीच जाएंगे। खंड/नगर स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें एक साथ मिलकर रहने पर बल दिया जाएगा। इन बैठकों का उद्देश्य सांस्कृतिक आधार और हिन्दू चरित्र को खोए बिना आधुनिक जीवन जीने का संदेश देना होगा। उन्होंने महाकुम्भ का उदाहरण दिया, जहां सभी क्षेत्रों के लोग एक साथ आए थे। प्रांत प्रचारक ने कहा कि हिन्दू समाज का पुनर्जागरण ही संघ का उद्देश्य रहा है। संघ का लक्ष्य हिन्दू समाज को संगठित करना है। संघ अपनी शाखाओं और राष्ट्रव्यापी गतिविधियों के माध्यम से इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार काम कर रहा है।

प्रांत सह प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने बताया कि आगरा विभाग में सभी स्थानों में स्वयंसेवकों ने मंडल, खंड/नगर स्तर में कार्यक्रम आयोजित किए। स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक शाखाओं में विजयादशमी उत्सव मनाया। सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित हुए। बौद्धिक और प्रार्थना के बाद घोष की धुनों पर पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन के दौरान नागरिकों ने स्वयंसेवकों के उपर पुष्प वर्षा भी की। मनमोहन निरंकारी ने बताया कि आगरा विभाग के तीन महानगरों और तीन जिलों में 472 शाखाएं लग रही हैं। आगामी 5 अक्टूबर तक 472 कार्यक्रम और होंगे और 140 पथ संचलन भी विभाग में निकलेंगे।कार्यक्रम से पूर्व शस्त्रों का पूजन किया गया।











Users Today : 16
Users This Year : 6354
Total Users : 18947
Views Today : 20
Total views : 37432