मुहर्रम से पहले लेडी सिंघम नीतू कादयान का एक्शन! संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, अतिक्रमणकारियों पर चला पुलिस का डंडा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए गोमती जोन पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कादयान के निर्देशन में राजातालाब क्षेत्र के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस व पीएसी बल के साथ भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक दयाराम के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम जनता, धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक पोस्टों से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई।

फ्लैग मार्च के दौरान राजातालाब बाजार में सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर ठेला-खोमचा लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने तत्काल अतिक्रमण हटवाते हुए दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

‘लेडी सिंघम’ के नाम से चर्चित डीसीपी नीतू कादयान ने साफ संदेश दिया है कि मुहर्रम के दौरान माहौल बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी भी अराजक गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस और पीएसी बल की तैनाती के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई