काशी विद्यापीठ
12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल, खंड विकास अधिकारी राजेश यादव समेत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सुबह 6 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम व प्राणायाम का अभ्यास कराया। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है। नियमित योग से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है।
उन्होंने युवाओं से योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल ने कहा कि योग तन और मन दोनों को जोड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है ताकि हर व्यक्ति निरोगी रह सके। खंड विकास अधिकारी राजेश यादव ने ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग न सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य का भी आधार है।
कार्यक्रम के अंत में योग प्रशिक्षक जय हिंद ने सभी को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया गया।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पटेल ,जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, राजकुमार वर्मा, विनोद पटेल, श्यामबली पटेल, गोविंद पटेल,एडीओ पंचायत सुनील कुमार श्रीवास्तव, जय मनोज कुमार मल्होत्रा, रविंद्र यादव, अजय कुमार विश्वकर्मा सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं मौजूद रहे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 48
Users This Year : 17584
Total Users : 30177
Views Today : 115
Total views : 59854