36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृहद योग शिविर, ‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम पर हुआ आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

डीआईजी मनोज कुमार सोनकर की मौजूदगी में जवानों ने किया योगाभ्यास, योग प्रशिक्षक व बैंड टीम सम्मानित

वाराणसी 21 जून 2026

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित इस वर्ष की विशेष थीम ‘Yoga for Healthy Ageing’ को केंद्र में रखकर 36वीं वाहिनी पीएसी, रामनगर वाराणसी के रवींद्रालय परिसर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वृहद योग शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी वाराणसी अनुभाग, मनोज कुमार सोनकर (आईपीएस) की गरिमामयी उपस्थिति तथा सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

योग प्रशिक्षक पीसी बृजेश प्रधान द्वारा उपस्थित अधिकारियों व जवानों को मानसिक एकाग्रता, शारीरिक सुदृढ़ता, कार्यकुशलता और तनावमुक्त जीवनशैली के लिए विभिन्न आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इसका उद्देश्य लंबी सेवा अवधि के दौरान जवानों को मानसिक तनाव से मुक्त रखना और शारीरिक रूप से दीर्घायु व सक्षम बनाना है।

इस अवसर पर डीआईजी मनोज कुमार सोनकर ने विभिन्न योगासनों की बारीकियों, उनके महत्व और स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने भी दैनिक जीवन में योग के प्रभाव पर अपने विचार रखे और इसे नियमित दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर डीआईजी द्वारा योग प्रशिक्षक पीसी बृजेश प्रधान को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही वाहिनी बैंड टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

योग शिविर में उपसेनानायक प्रमोद कुमार यादव, सहायक सेनानायक राजेश कुमार, शिविरपाल कैलाश नाथ यादव सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई