इसी कड़ी में क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और आम जनता में सुरक्षा का अहसास कराने के लिए आला अधिकारियों के नेतृत्व में लोहता थाना क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व खुद डीआईजी (DIG) शिवहरी मीणा एडीसीपी (ADCP)वरुणा लिपि नगायच , एसीपी (ACP) रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा एवं थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए अपील की कि वे मोहर्रम के इस त्योहार को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पारंपरिक तरीके से मनाएं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की बात कही। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी
कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्थानीय पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाएं और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखें।










Users Today : 4
Users This Year : 23795
Total Users : 36388
Views Today : 4
Total views : 71501