वाराणसी।
कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन म्यूल स्ट्राइक’ के तहत 6 म्यूल अकाउंट धारकों पर शिकंजा कस दिया है। चार अलग-अलग थानों में इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जांच में इन खातों के माध्यम से करीब 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है, जिससे साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
इस पूरे अभियान की कमान संभाली “लेडी सिंघम” के नाम से चर्चित डीसीपी नीतू कादयान ने, जिन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि साइबर अपराधियों के लिए वाराणसी अब सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा। उनके सख्त नेतृत्व और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के चलते पुलिस ने इस बड़े नेटवर्क तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
डीसीपी नीतू कादयान के निर्देशन में एसीपी साइबर विदुष सक्सेना के नेतृत्व में साइबर सेल और संबंधित थानों की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्ध खातों को चिन्हित कर कार्रवाई की।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503