पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

दिनांक 19-06-2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों के साथ कैम्प कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विवेचना, आगामी मुहर्रम पर्व तथा नीट परीक्षा-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि सामान्य अपराधों की विवेचना 60 दिवस एवं जघन्य अपराधों की विवेचना 90 दिवस के भीतर पूर्ण की जाए तथा एससी-एसटी, दहेज हत्या, गैंगस्टर एवं एसआर प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने डीसीपी स्तर पर नियमित समीक्षा, पेशेवर अपराधियों की कड़ी निगरानी एवं रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों का भ्रमण, जुलूस मार्गों का सत्यापन, रूफटॉप एवं ड्रोन निगरानी तथा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

वहीं, नीट परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारु यातायात प्रबंधन पर विशेष बल दिया गया।

उक्त बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/मुख्यालय  शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध  आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।