बाबतपुर एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की विमान सेवा 25 जून से बंद हो जाएगी। अभी सिर्फ मुम्बई के लिए उड़ान संचालित हो रही है, जो 25 जून तक ही जारी रहेगी।
स्पाइसजेट की पुणे, दिल्ली और मुम्बई की उड़ानें संचालित हो रही थीं। कुछ समय पहले पुणे और दिल्ली के विमानों का संचालन बंद हो गया। अभी स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 505 प्रतिदिन दोपहर 2.35 बजे मुम्बई रवाना होता है।
यह विमान 25 जून से बंद हो जाएगा। उड़ाने बंद होने के पीछे अत्याधिक टैक्स होने के चलते फ्यूल महंगा होने को सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है।
बाबतपुर एयरपोर्ट से फरवरी में लगभग 76 विमानों का आवागमन हो रहा था, जो जून में घटकर 64 हो गया। यात्रियों की संख्या घटकर 6 से 7 हजार तक पहुंच गई है।











Users Today : 16
Users This Year : 17457
Total Users : 30050
Views Today : 88
Total views : 59606