खनन विभाग की मिली भगत से हो रहा जमकर खोदायी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनियां

खनन विभाग की मिली भगत से सलेमपुर और बियरा गांव में खनन माफिया मानक के विपरीत खुदाई कर रहे है । जबकि खनन विभाग के द्वारा खुदाई की मानक लिखा पत्र भी जारी है । खनन माफिया राजस्व विभाग को जमकर चुना लगा रहे है । इसे लेकर ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है । ग्रामीणो ने प्रदर्शन कर चेतावनी देते हुए जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग किया ।

ग्रामीणो ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि खनन विभाग द्वारा मिट्टी खुदाई के लिए मानक बनाया है । गंगा किनारे 300 मीटर की दूरी पर सड़क इस पार भुपौली और कैली के बीच मे सलेमपुर और बियरा गांव में खनन विभाग द्वारा भू स्वामी कुसुम गाटा संख्या 62,क्षेत्रफल ( हे ) 0.0387 और सलेमपुर में रमेश,पप्पू,बाले गाटा संख्या 229,क्षेत्रफल ( हे ) 0.3730 खनन विभाग द्वारा 17 फरवरी 2026 को पत्र जारी किया गया । जिसका बैलिड डेट 30 सितंबर 2026 को समाप्त हो रहा है । खनन माफिया 15 से 20 फीट तक खुदाई कर रहे है ।

कहा कि सवाल उठता है कि आखिर खनन विभाग इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए है । इसमे खनन विभाग आखिर चेक क्यो नही किया कि कितना खुदाई हो रही है । ग्रामीणो का कहना है कि गंगा किनारे खुदाई से गांव के अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है । एक तरफ सरकार कटान रोकने के लिए प्रयासरत है तो वही विभागीय अधिकारी इस तरह से खुलेआम छूट क्यो दे रहे है । इसकी निष्पक्षता से जांच कराई जाय ।

इस दौरान संजय यादव,इंद्रपाल यादव,विजय यादव,भैया लाल,श्रवण यादव,गुड्डू,प्रिंस यादव,विनय यादव आदि मौजूद थे ।

इस संदर्भ में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि मामले की जांच करायी जायेगी । अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही होगी ।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment