चंदौली
चंदौली धानापुर थाना क्षेत्र के नरहरपुर पगही गांव में एक विधवा महिला अपनी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए पिछले एक साल से अधिकारियों के चक्कर काट रही है। महिला का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसकी भूमि पर कब्जा कर लिया है।
पीड़ित महिला दुलेसरी देवी ने बताया कि गांव के ही परदेसी पुत्र राम कुंवर ने एक साल पहले उनके पुराने घर पर मड़ई लगाकर अवैध कब्जा कर लिया है। इस मामले में दुलेसरी देवी उपजिलाधिकारी सकलडीहा, थाना दिवस, तहसील दिवस सहित कई अन्य अधिकारियों के पास न्याय की गुहार लगा चुकी हैं।
धानापुर पुलिस ने तीन महीने पहले इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 319(2), 318(4), 338, 336(3), 351(3) के तहत मुकदमा भी दर्ज किया था। इसके बावजूद, विधवा महिला को अभी तक कब्जा वापस नहीं मिल पाया है।
दुलेसरी देवी का आरोप है कि परदेसी ने धोखाधड़ी कर फर्जी अंगूठा लगाकर उनकी भूमि पर कब्जा किया है। वह फर्जी गवाहों के हस्ताक्षर और जाली अंगूठे के निशान का उपयोग कर जमीन हड़पने की फिराक में है। महिला ने यह भी बताया कि परदेसी उसे जान से मारने की धमकी भी देता रहता है।
क्षेत्रीय लेखपाल और गांव के लोगों ने भी आवेदिका के पक्ष में रिपोर्ट दी है। दुलेसरी देवी के पुत्र कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी माता की जमीन पर एक साल से जबरदस्ती कब्जा है और सभी रिपोर्टों के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।
एक ओर जहां प्रदेश सरकार भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर यह विधवा महिला एक साल से न्याय के लिए भटक रही है। इस मामले में सरकारी दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल उठ रहे हैं।
इस सम्बन्ध मे धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि मामला राजस्व से सम्बंधित है इस मामले मे धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है जिसकी विवेचना कि जा रही है











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820