मीरजापुर |
केंद्रीय राज्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक भारत सरकार अनुप्रिया पटेल ने ग्राम देवरी, ब्लॉक हलिया, मीरजापुर में भूमि पूजन कर “हरबरा मध्य प्रदेश बॉर्डर तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण” कार्य का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चौड़ीकरण व चौड़ीकरण व उच्चीकरण इन दोनों कार्यों के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि इस संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण व उच्चीकरण की आवश्यकता बहुत लंबे समय से की जा रही थी
और इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत भी थे मुझे खुशी है कि आज यह कार्य यहां पर शुभारंभ हुआ है और आप सभी को इस संपर्क मार्ग की सड़क की जो 10.500 किमी लम्बे मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण ₹ 3555.77 लाख की लागत से किया जाएगा। इसका महत्व आप सभी लोग जानते हैं कैसे हमें मध्य प्रदेश से जोड़ता है और इसके बनने के बाद इस क्षेत्र के कई गांव जैसे हलिया ब्लॉक के ग्राम परसिया, महोखर, करीदिया, सूरजगढ़, हरबरा सहित आसपास के हजारों ग्रामवासियों को जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालय आने-जाने में अभूतपूर्व सुविधा होगी।

मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के साथ जो हमारा जुड़ाव है सिंगरौली जनपद के साथ-साथ हमें जोड़ेगा यह सभी के लिए बेहद उपयोगी है और इसके लिए 35 करोड़ 55 लाख 77 हजार की धनराशि से इस संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण होगा और 3.00 मीटर चौड़ी इस सड़क को 7.00 मीटर चौड़ा कर डामर की मजबूत सड़क बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक इस क्षेत्र के होलिया मतवार को भी लेकर मांग रही है
उसके ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को जिला खनिज निधि से उपलब्ध कराई धनराशि के बारे में मंत्री द्वारा जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि सर्वे का कार्य चल रहा है, मंत्री ने निर्देशित किया कि शीघ्र ही सर्वे का कार्य पूर्ण करें ताकि हालिया मतवार सड़क को शीघ्र बनाया जा सके इसके साथ जो भी इस क्षेत्र की समस्याएं हैं
उसका निराकरण करने के लिए हम सभी प्रयासरत हैं तथा मेरा जनसंपर्क कार्यालय भरूहना स्थापित है 24 घंटे हमारे कार्यकर्ता वहां उपस्थित हैं कोई भी समस्या हो तो पहुंचिए उसका त्वरित समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने का भी आयोजन जनपद मुख्यालय पर किया गया और उसमें भी हम सभी सम्मिलित हुए 12 वर्ष हो गए केंद्र में हमारी सरकार बने हुए। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की तमाम योजनाएं गांव-गांव में पहुंच रही हैं
आप गांव में बहुत से लाभार्थी होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता गरीब कल्याण की रही है कि कैसे एक-एक पात्र व्यक्ति को हमारी तमाम योजनाओं जैसे गरीबों के आवास, शौचालय, 5 लाख की स्वास्थ्य बीमा कार्ड, बैंक खाता, विद्युत कनेक्शन आदि सभी गरीब कल्याण की योजनाओं को 12 वर्षों में देश के अंदर करोड़ ऐसे आवास शौचालय बने हैं।
मंत्री ने कहा गिनती हजारों लाखों में नहीं होती बल्कि हमारी सरकार जो भी कार्य करती है वह करोड़ों में पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत नल से जल 15 करोड़ घरों में पहुंच रहा है। इसी प्रकार बैंक के खाते देश के अंदर 58 करोड लोगों के खोले गए और उसमें 32 करोड़ खाता शुद्ध रूप से महिलाओं के हैं। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि आज करोड़ों किसानों को किस तरीके से किसान सम्मान निधि ₹6000 मिल रहा है
और यह सीधे किसानों के खाते में पहुंच रहा है कोई बिचौलिया नहीं है शत प्रतिशत धनराशि सरकार के खजाने से निकलकर सीधे किसानों के खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर देश के अंदर सड़कों, हाईवे, एक्सप्रेसवे, बड़े-बड़े शहरों में मेट्रो, रेल की सुविधा का विस्तार, यात्री सुविधा में सुधार, गांव में इंटरनेट आदि ऐसे बहुत कार्य हैं जो आधारभूत संरचना से जुड़े हुए कार्य हैं
वह सभी इन 12 वर्षों में देश के अंदर हुए हैं और जनपद के अंदर हमारी जनता ने तीसरी बार अवसर दिया है और मेरे द्वारा जनपद में मेडिकल कॉलेज, विंध्य विश्वविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, जिला अस्पताल में स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत सारी सुविधाएं किडनी व गुर्दे के रोगियों हेतु डायलिसिस केंद्र की स्थापना चुनार डाकघर में पास…











Users Today : 45
Users This Year : 17358
Total Users : 29951
Views Today : 129
Total views : 59409