कार्यदायी संस्था के लापरवाही से ग्रामीणो का गुस्सा फूटा,मथेला में प्रदर्शन करते ग्रामीण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनिया

हाइवे निर्माण के दौरान नाली ऊंचा कर देने से ग्रामीणों के समक्ष सिचाई की जटिल समस्या हो गयी है । ग्राम सभा मथेला में जो पिछले वर्ष हाईवे सड़क का निर्माण किया गया था, निर्माण के दौरान मथेला पश्चिमी छोर से पुरब छोर की ओर से नहर का पानी आ रहा था, सरकारी नाली बनने के पश्चात नाली को भीतर से ऊंचा कर दिया गया है जो कि नहर का पानी सड़क के इस पार से उस पार तक सिंचाई करने के लिए सैकड़ो ग्रामीणों के खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है । इसे लेकर लोगो ने नाराजगी व्यक्त किया ।

गांव के किसान चिंतामणि त्रिपाठी ने बताया कि कुछ महीने पहले सिंचाई विभाग के पूर्व जूनियर इंजीनियर अजय सिंह , जिलेदार वीरेंद्र मौर्य से मौखिक रूप से अवगत कराए थे,उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही सिंचाई विभाग का कार्य सड़क के एक छोर से दूसरे छोर तक ग्रामीणों को सिंचाई के लिए पानी का आवागमन शुरू हो जायेगा,जो आज तक नही हुआ ।

सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर राजेश सिंह से नहर के कुलावे के पानी को किसानों खेतों में पहुँचाने हेतु वार्तालाप किया लेकिन उन्होंने कोई उचित आश्वासन नहीं दिया । दक्षिणी डाक बंगला मथेला के दक्षिणी कुलावा से किसानों के खेतों में जाने वाले सिंचाई के जल को कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण के समय सिंचाई के जल को गलत निर्माण कराने के कारण बाधित कर दिया गया ।

उपरोक्त के संबंध में सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी को इसकी सूचना दी गई थी किन्तु विभाग की लापरवाही तथा कंपनी के मनमाने ढंग से निर्माण कराने के कारण आज तक किसानों के खेतों में सिंचाई हेतु जल नहीं पहुंच पा रहा । ग्रामीण दीपक पाठक ने बताया कि पहले सड़क था तो नाला के सहारे खेतों में सिंचाई करने के लिए पानी जाता था । हाइवे निर्माण के बाद वह पूरी तरह से बंद चुकी है और पानी नहीं जा रही है । यदि इस समस्या का हल जल्द नही हुआ तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था और सिचाई विभाग की होगी ।

इस दौरान जगदीश पाठक, रमाकांत पाठक, बूल्लू पांडेय,बंशीधर पाठक, संतोष पाठक, मुरारी पाठक, साहब पाठक, दीपक पाठक, सुदर्शन राय, छोटेलाल विश्वकर्मा, भोला विश्वकर्मा, दीपन राय, पीयूष पाठक रामदीन राय, राम वचन राय, आशु मौर्य, आजाद सिंह, प्रहलाद सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।