वाराणसी
वाराणसी आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा और एडीसीपी वैभव बांगर ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से शहर के संवेदनशील इलाकों का दौरा किया।
अधिकारियों ने लकड़मण्डी, जैतपुरा, दोषीपुरा और कजाकपुरा जैसे मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों को परखा। इस दौरान भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कवरेज और प्रकाश व्यवस्था का विशेष जायजा लिया गया। अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा और एडीसीपी वैभव बांगर ने धर्मगुरुओं तथा ताजिया कमेटियों से संवाद कर शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जुलूस केवल निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे और सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 11
Total views : 71827