नवसृजित आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण एवं नवनिर्मित ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

दिनाँक 19.06.2026 को वाहिनी परिसर में नवसृजित आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण मनोज कुमार सोनकर (आईपीएस) पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी, वाराणसी अनुभाग,वाराणसी के द्वारा किया गया.

सर्वप्रथम महोदय के आगमन पर  सेनानायक  डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय(आईपीएस ) द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. तत्पश्चात महोदय द्वारा बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया गया.लोकार्पण के पश्चात 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी एवं 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर, वाराणसी के बास्केटबॉल टीमों के बीच एक फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया.

मैच का उद्घाटन डीआईजी द्वारा किया गया. एवं हाथ मिलाकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई.

शानदार मुकाबला एवं कांटे की टक्कर के बीच 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी की टीम ने मैच 46-14 से जीत ली.

मैच के उपरांत महोदय द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को माल्यार्पण कर प्रशंसा -पत्र प्रदान किया गया. एवं विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई.

इस अवसर पर सेनानायक द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. मैच के उपरांत डीआईजी द्वारा वाहिनी चिकित्सालय का भ्रमण किया गया. एवं व्यवस्थाओं का जायदा लिया गया. तत्पश्चात महोदय द्वारा वाहिनी मुख्य द्वार के सामने नवनिर्मित ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन फीता काटकर किया गया.

आज के समस्त कार्यक्रमों में प्रमोद कुमार यादव -उपसेनानायक, राजेश कुमार -सहायक सेनानायक, कैलाश नाथ यादव -शिविरपाल, सुरेंद्र कुमार -सूबेदार मेजर, संजय सिंह -प्रभारी c/r, राम सिंह -SQM, गौरव त्रिपाठी -RTC प्रभारी सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे…

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई