मरूई में शादी समारोह में चली गोली दूल्हे के बाबा की हत्या, दूल्हा-दुल्हन नाबालिग

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राजातालाब।

स्थानीय थाना क्षेत्र के जक्खिनी पुलिस चौकी अंतर्गत मरूई गांव में चल रहे शादी समारोह में देर रात हुए विवाद के दौरान 52 वर्षीय बहादुर राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक दूल्हे के बाबा लगते थे।घटना बुधवार की देर रात की है। मिर्जापुर के बगहा निवासी रेखा देवी पुत्री स्वर्गीय राजकुमार और मरूई निवासी हिमांशु राम पुत्र जग्गू राम के बीच विवाह हो रहा था। लड़की के माता-पिता न होने के कारण शादी का सारा कार्यक्रम वर पक्ष के घर मरूई में हो रहा था।

वर पक्ष के संतोष ने बताया कि हल्दी की रस्म के दौरान कहासुनी व मारपीट हुई। बाद में बहादुर को अकेला पाकर गोली मार दी गई। सूचना पर जक्खिनी चौकी इंचार्ज राम विलास यादव व राजातालाब एसएचओ दयाराम मय फोर्स मौके पर पहुंचे। घायल बहादुर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मौके से विकास पुत्र बसंता व विपिन पुत्र बसंत, निवासी बगहा मिर्जापुर मिले, जो लड़की के चाचा के लड़के हैं। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को भी हिरासत में लिया है। जांच में दोनों नाबालिग पाए गए हैं।मृतक बहादुर के तीन बेटियां रंजना 28, एजोरा 24, नन्हा देवी 22 और एक बेटा किशन 20 वर्ष का है। पत्नी नौरंगी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई