मेरठ।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय की बड़ी कार्रवाई सामने आयी है।एसएसपी के ड्यूटी टेस्ट में महिला थाना के फेल होने की बात आई।इस मामले में महिला थाने में तैनात 19 सिपाहियों को ग्रामीण इलाकों के थानों में ड्यूटी पर भेज दिया है।
बता दें कि एसएसपी अविनाश पांडेय संडे को मॉर्निंग वाक करते समय सुबह लगभग 6:30 बजे महिला थाने में पहुंच गए।इस दौरान एसएसपी नाइट सूट में थे।एसएसपी ने देखा कि थाने में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल कुर्सी पर नींद ले रही थी।इसके बाद एसएसपी थाने में घुसे और वहां से क्राइम रजिस्टर उठाया और लेकर चले गए।पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।बाद में एसएसपी ने क्राइम रजिस्टर मंगाया तो थाने में हड़कंप मच गया।
महिला थाने से गायब क्राइम रजिस्टर की खोज अधिकारियों के स्तर पर शुरू की गई।गायब रजिस्टर को खोजने के लिए सीसीटीवी को देखा गया तो पता चला कि सुबह-सुबह एसएसपी निरीक्षण के लिए आए थे।इसके बाद एसएसपी अविनाश पांडेय की कार्रवाई शुरू हुई।एसएसपी ने महिला थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की समीक्षा की।तीन साल से अधिक समय से जमीं 19 महिला सिपाहियों को हटाकर देहात के थानों में तैनात किया गया।
एसएसपी अविनाश पांडेय ने निरीक्षण के दौरान थाने में गंदगी का अंबार देखा।इस मामले में महिला थाना प्रभारी सीता सिंह की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने इसके साथ-साथ सट्टा माफिया से दोस्ती निभाने के आरोप में लिसाड़ीगेट थाने के सिपाही सनोज कुमार, मोहित कुमार, रेलवे रोड थाने के रविंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं अनुज कुमार और गौरव कुमार को पल्लवपुरम थाने भेजा।
बता दें कि एसएसपी अविनाश पांडेय ने थानों में उपस्थिति को लेकर बड़ा अभियान चलाया है।अभियान की शुरूआत महिला थाने से की गई।निरीक्षण करने के बाद एसएसपी महिला थाने से आफिस लौट गए। इसके बाद महिला थाना प्रभारी से क्राइम रजिस्टर मांगा गया। पुलिसकर्मियों ने थाने में रजिस्टर ढूंढा,लेकिन नहीं मिला। फिर सीसीटीवी देखे गए।
जांच में पता चला कि एसएसपी खुद रजिस्टर ले गए हैं। इसी बीच एसएसपी ने थाने में तैनात स्टाफ की समीक्षा कराई।जांच में सामने आया कि महिला कांस्टेबल लोकेश यादव,अनीता,अंशु देवी,रीना,अंशु चौधरी,सोनिया गौतम,आकृति,बीना रानी,नेहा सरोहा,
आरोही यादव,गुड्डो रानी,राजकुमारी,पूजा ठाकुर, गुंजन,सुनीता यादव,मीरा सैनी,विनीता शर्मा,शिवानी सागर और हेड कांस्टेबल छवि पंवार तीन साल से ज्यादा समय से महिला थाने में तैनात हैं। सभी को ड्यूटी में लापरवाह मानते हुए तत्काल यहां से हटाकर देहात के थानों में भेज दिया।









Users Today : 27
Users This Year : 17340
Total Users : 29933
Views Today : 48
Total views : 59328