11वीं एनडीआरएफ चौकाघाट, वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण आयोजित

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी, 17 जून 2026।

आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को 11वीं एनडीआरएफ बटालियन, चौकाघाट, वाराणसी में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बटालियन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया तथा योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम की विधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

यह प्रशिक्षण योग वेलनेस सेंटर, स्वामी विवेकानंद स्मारक चिकित्सालय, भेलूपुर, वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन योग प्रशिक्षक मनीष कुमार पांडे द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में बटालियन की कुल 80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।इस अवसर पर चिकित्सालय के अधीक्षक क्षितिज तिवारी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।

उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग करने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक रोगों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति निरोग एवं ऊर्जावान जीवन व्यतीत कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक मनाने तथा नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई