सिगरा पुलिस का बड़ा एक्शन: रोडवेज बस स्टैंड से 37 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास छापेमारी कर करीब 37 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की 33 पाउच और 153 पाउच व बोतलें बरामद की गई हैं।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव वंशावल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सिगरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त लड्डु कुमार, कौशल कुमार और चन्देश्वर पासवान को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त लड्डु कुमार के कब्जे से 33 पाउच अंग्रेजी शराब (करीब 6 लीटर) बरामद हुई, जबकि कौशल कुमार और चन्देश्वर पासवान के कब्जे से 30.99 लीटर विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस संबंध में थाना सिगरा में मु0अ0सं0 0254/2026 एवं 0255/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

सराहनीय पुलिस टीम इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार बन्धु, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रेम कुमार द्विवेदी, दिनेश कुमार, कांस्टेबल अजीत कुमार, कर्मजीत यादव एवं गोविन्द कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई