चेहरे पर पत्थर से वार कर युवक की हत्या, खेत में मिला शव

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

आगरा।

थाना सदर क्षेत्र के सुल्तानपुरा में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शोरू के रूप में हुई है, जो सुल्तानपुरा की छोटी बस्ती का निवासी था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।परिजनों के अनुसार, शोरू बुधवार सुबह करीब सात बजे काम पर जाने के लिए घर से निकला था।

काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के चेहरे पर पत्थर से कई वार किए गए थे। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई।

घटना दिनदहाड़े होने से स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई है।बताया जा रहा है कि शोरू की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी। युवक की अचानक हत्या की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश की जा रही है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हत्या के कारणों और संभावित आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है

 

रिपोर्ट आरती यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने सुगौली प्रखंड के दक्षिणी मानसिंघा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लिये और वहां पर आम ग्रामीण से मिलकर उनसे फीडबैक प्राप्त किया तथा पदाधिकारी को प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन शुरू हुआ।