लखनऊ:
राजधानी में ‘बड़े मंगल’ के पावन अवसर पर चारों ओर भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिरों में भक्तों के जयकारों और लाउडस्पीकर पर गूंजते भजनों से पूरी नगरी भक्तिमय हो गई है। अलीगंज प्राचीन हनुमान मंदिर सहित शहर के तमाम मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने अपनी आस्था साझा करते हुए बताया कि बड़े मंगल पर भंडारा कराने की मन्नत पूरी होने के बाद उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई।
दिग्गजों ने की सेवा:
इस पावन अवसर पर राजनीतिक दिग्गजों ने भी भंडारों में पहुंचकर सेवा की। 7वें बड़े मंगल के मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हजरतगंज में मान्यता प्राप्त पत्रकारों द्वारा आयोजित भंडारे में शिरकत की और श्रद्धालुओं को पूड़ी बांटी। वहीं, हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के बाहर आयोजित एक अन्य भंडारे में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्वयं प्रसाद वितरित किया।

शहर में 1000 से ज्यादा भंडारे, हजरतगंज में लगा ‘बुफे’:
आज पूरे शहर के मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्लों की गलियों तक में 1,000 से अधिक भंडारों का आयोजन किया गया है। इस बार हजरतगंज में एक बेहद खास ‘बुफे भंडारे’ का आयोजन किया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
इस बुफे में मटर पनीर, छोले, कढ़ी, सूखे आलू सहित 7 तरह की सब्जियां, पूड़ी, खस्ता, जीरा राइस, काजू राइस और आइसक्रीम समेत कुल 21 तरह के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालु अपनी इच्छानुसार खुद परोसकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।










Users Today : 24
Users This Year : 23720
Total Users : 36313
Views Today : 97
Total views : 71363