चन्दौली चहनियां
टाण्डा और कैथी के बीच स्थित गंगा नदी पर बनाया गया पीपा पुल निर्धारित तिथि 15 जून की रात में हट जायेगा । इसके बाद मार्कण्डेय महादेव का दर्शन पूजन सहित वाराणसी जाने के लिए लोगो को नाव से सफर करना होगा ।
टाण्डा और कैथी के बीच गंगा में पीपा पुल का निर्माण पूर्व केन्द्रीय मंत्री,चन्दौली के पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने फरवरी ,2021 में स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की मांग पर कराया था। जिसपर नि:शुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध है।
उक्त पुल का निर्माण अक्टूबर,नवम्बर महीने में बाढ़ का पानी घटने के बाद होता है और इसे प्रतिवर्ष 15 जून को आगामी वर्षा ऋतु और गंगा के जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर हटा दिया जाता है।
पीपा पुल हटाये जाने से स्थानीय व्यापारियों सहित मार्कण्डेय महादेव के भक्तों के लिए आवागमन काफी दुभर हो जायेगा । लोगो को अब चार पहिया वाहन से जाने के लिए चहनियां से चौबेपुर होते हुए जाना होगा । या फिर मार्कण्डेय महादेव का नाव से सफर करनी होगी ।
इस सम्बन्ध में घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि टांडाकला कैथी के बीच लगे पीपे के प्लाटुन पुल के हटाने के लिए आदेश आ चुका है। जिसके लिए 15 जून की मध्य रात्रि से कार्यवाई शुरू कर दी जायेगी।










Users Today : 35
Users This Year : 16998
Total Users : 29591
Views Today : 82
Total views : 58667