जौनपुर
कहते हैं कि इंसान की सबसे बड़ी पहचान उसका पद या पैसा नहीं, बल्कि उसका दूसरों के दर्द को समझने वाला दिल होता है। इसी सोच को साकार करते हुए मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की।
वाजिदपुर तिराहा स्थित उजाला ब्लड बैंक में मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मानव सेवा का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा ने स्वयं रक्तदान कर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भी जनपद जौनपुर में कई बार रक्त की आवश्यकता पड़ने पर लोगों को दर-दर भटकना पड़ता है। किसी परिवार की आंखों में अपने प्रियजन को बचाने की उम्मीद होती है। लेकिन समय पर रक्त न मिलने से बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी पीड़ा को महसूस करते हुए मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।
भावुक होते हुए श्री शर्मा ने कहा कि
अगर जौनपुर की जनता का प्यार, विश्वास और सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट आने वाले समय में इससे भी बड़े स्तर पर समाज सेवा के कार्य करने का पूरा प्रयास करेगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी अच्छे कार्य को सफल बनाने में समाज के हर वर्ग की भूमिका होती है। उन्होंने विशेष रूप से जौनपुर के सभी सम्मानित मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया समाज की आवाज है। और उनके सहयोग से सेवा कार्यों को नई ऊर्जा मिलती है।
श्री शर्मा ने संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि
मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट जो भी सेवा कार्य कर पा रहा है। वह सभी साथियों के सहयोग समर्पण और विश्वास का परिणाम है।
उन्होंने एक भावुक संदेश देते हुए कहा कि
लोग अक्सर अपने लिए जीते हैं। लेकिन जब इंसान किसी दूसरे की जिंदगी बचाने के लिए जीता है। तो किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए जीता है। तो उस जीवन का आनंद ही कुछ और होता है।
रक्तदान शिविर के दौरान लोगों में सेवा और मानवता का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। कई चेहरों पर संतोष था कि उनके रक्त की कुछ बूंदें किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद बन सकती हैं।
मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट का यह प्रयास सिर्फ एक रक्तदान शिविर नहीं, बल्कि जौनपुर की धरती पर मानवता, संवेदना और सेवा भावना की एक नई कहानी लिखने का प्रयास है।
रक्त की एक बूंद किसी के लिए पूरी जिंदगी की उम्मीद बन सकती है।
इस मौके पर राजेश गौतम, प्रदीप चौरसिया, विनय कुमार,मोहन कुमार, गुलाब चंद महराज, नरेंद्र गिरि,अमर शर्मा उर्फ कप्तान,अरविंद सिंह, ममता सिंह, रेनू शर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503