मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव पर हिन्दू युवा वाहिनी ने किया पौध रोपण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्मदिवस के अवसर पर मानद सदस्य अम्बरीष सिंह भोला के आवाहन पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दु युवा वाहिनी की संयुक्त तत्वाधान में 5 जून से 5 जुलाई तक मासिक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शनिवार को डायट परिसर में हिन्दु युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने एक पेड़ मां के नाम पर पौध रोपण किया। जन जन से पेड़ लगाने के लिए अपील किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कृष्णा सेठ व्यापार मंडल अध्यक्ष और हिन्दु युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में डायट परिसर में पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की मंगल कामना के साथ जन जन को एक पेड़ लगाने की अपील किया। जिससे समाज के साथ पर्यावरण को हरा भरा किया जा सके। अंत में कार्यकर्ता और व्यापारियों ने विभिन्न प्रकार की छायादार पेड़ का जगह जगह पौध रोपण किया।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,मनीष श्रीवास्तव,राहुल कश्यप,कर्मा चौहान,रौशन अली,टमाटर,राहुल राजभर,संतोष राय,सारंग चौहान

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई