चन्दौली इलिया
किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सालय इलिया की दुर्दशा का अवलोकन किया।
अस्पताल पर झाड़ झंखाड़ का अम्बार लगा है ,दीवारें ढह रही हैं बाउंड्री गेट पर ताला, अंदर गेट पर ताला पशु पालक आते हैं गेट बंद देखकर लौट जाते हैं। आश्चर्य यह है कि यहां दो वर्षों से कोई डाक्टर कंपाउंडर,चपरासी नहीं रहता नाइट गार्ड भी नहीं है।
पशुपालकों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने बताया कि जानवर इलाज के अभाव में तड़प तड़प कर मर जाते हैं। इस अस्पताल पर 30,35गांव निर्भर हैं। डाक्टर के अभाव में इलाज के लिए आठ दस किलोमीटर शहाबगंज या पंद्रह किलोमीटर चकिया चंदौली जाना पड़ता है। तत्काल इलाज नहीं मिलने से पैसा और पशु दोनो बर्बाद होते रहते हैं।
किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा योगेश कुमार मौर्य को मामले से अवगत कराते हुए कहा कि अस्पताल पर डाक्टर की नियुक्ति जल्द की जाय। ब्लाक अध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी ने कहा कि जिलाधिकारी को चाहिए कि तत्काल यहां पर डाक्टर नियुक्त करें,पशु बेमौत मर रहे हैं।
वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा योगेश कुमार मौर्य ने कहा कि जुलाई महीने के शुरूआत में यहां पर योग्य चिकित्सक की नियुक्ति कर दी जाएगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर जुलाई में डाक्टर, कंपाउंडर की नियुक्ति नहीं होगी तो किसान विकास मंच के कार्यकर्ता मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का घेराव करेंगे और धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
इस निरीक्षण कार्यक्रम मे राम अवध सिंह, अशोक कुमार द्विवेदी,अभय मौर्य,पीएन यादव, गोपाल यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।










Users Today : 28
Users This Year : 16871
Total Users : 29464
Views Today : 77
Total views : 58432