जौनपुर
जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरी गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक शादी समारोह के दौरान कथित रूप से अवैध हथियार (कट्टा) लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में साहिल पुत्र पप्पू गौतम, विकास पुत्र राजमनी गौतम, अखिलेश पुत्र भगवान गौतम, किशन कुमार पुत्र राज गौतम तथा सोनू उर्फ गौरे पुत्र रामसूरत गौतम हथियार के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी युवक मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के निवासी हैं।
वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। सार्वजनिक कार्यक्रम में हथियार प्रदर्शन को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, हथियारों की वैधता तथा घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सकती है।
फिलहाल पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और जांच रिपोर्ट का इंतजार है।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503