काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), मिलनसार एवं मृदुभाषी अधिकारी श्री विश्व भूषण मिश्रा जी (PCS-2012) को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 12 जून 2026, शुक्रवार को काशी विश्वनाथ धाम स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा माता रानी की पावन चुनरी अर्पित कर सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

आपकी कर्तव्यनिष्ठा, प्रशासनिक दक्षता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का यह सम्मान अत्यंत गौरवपूर्ण है। आपके नेतृत्व में काशी विश्वनाथ धाम ने अनेक नई उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। आपकी कार्यशैली, सरलता एवं संवेदनशीलता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर काशी के प्रतिष्ठित महंत अवशेष पांडेय (कल्लू महाराज) , पत्रकार राहुल सेठ , आदेश त्रिपाठी एवं आर्यन त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। साथ ही प्रिय मित्र धर्मवीर भाई से आत्मीय भेंट का अवसर प्राप्त हुआ।

बाबा श्री काशी विश्वनाथ एवं माँ भगवती से प्रार्थना है कि आप अपने प्रशासनिक जीवन में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते हुए राष्ट्र एवं समाज की सेवा करते रहें। पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएँ।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment