वाराणसी
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज स्थित शिव मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चौकाघाट से ताड़ीखाना की ओर जा रही थी। तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे मंदिर से टकरा गई, जिससे मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। हादसे में घायल चालक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।










Users Today : 3
Users This Year : 23794
Total Users : 36387
Views Today : 3
Total views : 71500