वाराणसी
वाराणसी वरुणा जोन अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी ) लिपि नगायच, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के कारण ‘लेडी सिंघम’ के रूप में जाना जाता है, उनके नेतृत्व में मण्डुवाडीह पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लाखों के सोने के आभूषण चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
23 मई को मण्डुवाडीह के नई बस्ती में हुई चोरी के बाद, एडीसीपी लेडी सिंघम लिपि नगायच के कड़े दिशा-निर्देशों में गठित टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मण्डुवाडीह रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास से प्रियांशु सोनकर और सचिन राउत को धर दबोचा। इनके पास से 37.350 ग्राम सोना बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिन पर लंका समेत विभिन्न थानों में कुल 29 मुकदमे दर्ज हैं। ‘लेडी सिंघम’ लिपि नगायच की देखरेख में हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है। फरार अन्य साथियों की तलाश जारी है।









Users Today : 24
Users This Year : 16740
Total Users : 29333
Views Today : 49
Total views : 58130