चन्दौली धीना
मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी महुजी द्वारा बघरी मस्जिद के पास से एक नीले रंग के मैजिक लोडर वाहन में अवैध रूप से गोवंश लादकर बिहार ले जाए जा रहे चालक नीरज पुत्र राम अशीष निवासी ग्राम अटौली थाना धानापुर को एक राशि गोवंश सहित गिरफ्तार किया गया था।
इस सम्बन्ध में थाना धीना पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त धर्मराज बिन्द की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। फरार रहने के कारण माननीय न्यायालय से उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट भी जारी कराया गया था।
कार्यवाही–
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव थाना धीना के कुशल नेतृत्व में दिनांक 10.06.2026 को थाना धीना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त धर्मराज बिन्द पुत्र अमरदेव बिन्द निवासी ग्राम अटौली, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली को मनीपट्टी चट्टी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।










Users Today : 3
Users This Year : 23794
Total Users : 36387
Views Today : 3
Total views : 71500