विंध्याचल, मिर्जापुर।
बुधवार सुबह 10 बजे नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र के नेतृत्व में उनके आवास से मां विंध्यवासिनी देवी धाम तक भव्य कीर्तन यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं सहित भाजपा के पदाधिकारियों तथा सदस्यगण शामिल होकर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक के सबसे लंबे कार्यकाल का नया कीर्तिमान स्थापित होने और 12 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में यह यात्रा निकाली गई। मंदिर में नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने दर्शन-पूजन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। कीर्तन यात्रा में नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र जी के साथ शामिल लोगों ने ” जय मां दुर्गा, जय मां तारा की जय जयकार लगाते हुए मंदिर पहुंचे थे
पत्रकारों से वार्ता में विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि मां विंध्यवासिनी के चरणों में प्रार्थना की गई कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को निरंतर मजबूती मिले। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और वैश्विक पटल पर नई पहचान बनाई है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों से देश सशक्त हुआ है। इस दौरान उन्होंने 2047 तक देश के प्रधानमंत्री बने रहने के लिए भी कामना किए।
पूजन के उपरांत मंदिर परिसर में मिष्ठान वितरण किया गया। उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के अतिरिक्त मंदिर में आए हुए श्रद्धालुओं ने भी देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सभी ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रहित में योगदान की सराहना करते हुए उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में गौरव ऊमर, नितिन विश्वकर्मा, दीपा ऊमर, महेंद्र जायसवाल, शिवशंकर शर्मा, किशोर सैनी, संतोष जायसवाल, जय चौरसिया समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान विंध्यधाम जयकारों से गूंजता रहा।










Users Today : 1
Users This Year : 23697
Total Users : 36290
Views Today : 1
Total views : 71267