प्रयागराज।
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में बीकॉम प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर क्षेत्र के पचवरा गांव निवासी 19 वर्षीय सूजन राय प्रयागराज के राजरूपपुर इलाके में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। वह केपी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थीं। उनके पिता चेन्नई में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।
फोन न उठाने पर हुआ शक परिजनों के अनुसार, सूजन दो दिन पहले ही घर से प्रयागराज लौटी थीं। मंगलवार रात जब परिवार के लोगों ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद परिजनों ने मकान मालिक से संपर्क किया। मकान मालिक जब छात्रा के कमरे तक पहुंचे तो बाहर से देखने पर वह फंदे से लटकी हुई दिखाई दीं।










Users Today : 1
Users This Year : 23697
Total Users : 36290
Views Today : 1
Total views : 71267