जीएस टीवीएस शोरूम पर सुंदरकांड पाठ, भंडारा व बाइक रैली का आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राजातालाब-

आराजी लाइन ब्लॉक क्षेत्र के राजातालाब स्थित जीएस टीवीएएस शोरूम पर प्रबंधक आशीष कुमार दुबे द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा तथा बाइक रैली शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने शोरूम पर डिलीवरी के दौरान एक साथ 51 टीवीएस राइडर बाइक ग्राहकों को चाभी सौपी।

कार्यक्रम के अंत में बाइक रैली निकाली गई जिसे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली के उपरांत आयोजित भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत प्रबंधक आशीष कुमार दुबे ने अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर किया।

कार्यक्रम का संचालन योगेश मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन आशीष कुमार दुबे ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण कुमार सिंह रिंकू,मुकेश पटेल, संजय यादव, आशीष कुमार, पंकज सेठ, सेल्स मैनेजर रोहित श्रीवास्तव, आशीष दूबे, रोशन दूबे इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —