आजमगढ़।
पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल कर अफवाह फैलाने के मामले में साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि वायरल वीडियो आजमगढ़ का नहीं, बल्कि 17 अप्रैल 2026 को नोएडा में हुई घटना का था।
पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम आईडी ashutoshmaurya9498 से वीडियो को आजमगढ़ में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा से जोड़कर प्रसारित किया गया था। तकनीकी जांच और फैक्ट चेक के बाद आईडी संचालक आशुतोष कुमार मौर्य (21 वर्ष) निवासी गौरीनरायणपुर, थाना बिलरियागंज की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया।
आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 353(2) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रथम दिवस पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुआ। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अफवाह, फर्जी समाचार और भ्रामक वीडियो प्रसारित करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है










Users Today : 63
Users This Year : 23674
Total Users : 36267
Views Today : 133
Total views : 71236