विधायक अभय सिंह ने आज़मगढ़ में उठाए जनहित के मुद्दे, संसदीय अनुश्रवण समिति की बैठक में दिखाई सक्रिय भूमिका

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

आजमगढ़।

उत्तर प्रदेश विधानसभा की “संसदीय अनुश्रवण समिति” के अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आज़मगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में विधायक अभय सिंह ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

बैठक में विधायक अभय सिंह ने अधिकारियों के समक्ष जनता की समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित विषयों को मजबूती से रखा तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में माननीय विधायक आशीष सिंह “आशु”, माननीय विधायक नफीस अहमद, जिलाधिकारी आज़मगढ़ रविन्द्र कुमार सहित समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संसदीय अनुश्रवण समिति द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान विधायक अभय सिंह की सक्रिय सहभागिता और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता चर्चा का केंद्र रही।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।