वाराणसी
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने सोमवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज एवं विपिन बिहारी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति,सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा संबंधी तैयारियों की जांच की। एसीपी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। दोनों केंद्रों पर पुलिस बल मुस्तैद है।











Users Today : 42
Users This Year : 16758
Total Users : 29351
Views Today : 125
Total views : 58206