राजातालाब।
आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के भीमचंडी स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान विजय गुप्ता के नेतृत्व में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भीमचंडी ग्राम सभा के सभी सदस्य एवं रोजगार सेवक, सफाई मित्रो ने भाग लिया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित सभी ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्राम रोजगार सेवक तथा सफाई मित्रो को ग्राम प्रधान विजय गुप्ता ने माला पहनाकर अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत कर सम्मानित किया।
ग्राम प्रधान ने बताया कि हमारे कार्यकाल के विगत 5 वर्षों में गांव के विकास कार्यों में मिलजुल कर कार्य करने में इन सभी लोगों का विशेष सहयोग रहा जिसकी सराहना करते हुए हार्दिक बधाई दी गयी और मिष्ठान वितरण की गयी। ग्राम प्रधान के इस अनोखे पहल को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
सम्मान समारोह के दौरान मुख्य रूप से अवधेश कुमार भारती, प्यारेलाल प्रजापति, अजय कुमार, जिलारूप, सरिता देवी, जगेश कुमार, निर्मला देवी, संगीता देवी, नीतू देवी, आरती पटेल, अनिकेत कुमार, दीनानाथ ,शिवकुमार राय ,जयकुमार, सीमा गुप्ता, विनोद कुमार, राजकुमार, मनोज सिंह,बुच्चन राम, अंजू देवी इत्यादि सदस्य ,पंचायत सहायक,रोजगार सेवक एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।











Users Today : 127
Users This Year : 23918
Total Users : 36511
Views Today : 282
Total views : 71779