बंद मकान से चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण थाना चितईप प्लिस द्वारा गिरफ्तार, चोरी किए गए आभषण व अन्य सामान (कल कीमत करीब 15 लाख रूपये) बरामद।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में,  सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.06.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-134/2026 धारा 305 (ए), 331 (4), 317 (2) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तगण

1. आकाश पटेल पुत्र महेन्द्र कुमार पटेल निवासी नासिरपुर, थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 23 वर्ष 2. अनुज साहनी पुत्र मंगल प्रसाद साहनी निवासी प्रज्ञानगर कॉलोनी, सुन्दरपुर थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 22 वर्ष को प्रज्ञानगर कालोनी से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण- दिनांक 03.06.2026 को वादी द्वारा थाना चितईपुर पर सूचना दी गई कि उनके बंद पड़े

मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर ली गई है। इस संबंध में थाना चितईपुर पर मुकदमा अपराध संख्या- 134/2026 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर द्वारा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा निरंतर पतारसी-सुरागरसी एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया

उक्त के क्रम में दिनांक 06.06.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर चितईपुर पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण 1. आकाश पटेल पुत्र महेन्द्र कुमार पटेल निवासी नासिरपुर, थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 23 वर्ष 2. अनुज साहनी पुत्र मंगल प्रसाद साहनी निवासी प्रज्ञानगर कॉलोनी, सुन्दरपुर थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 22 वर्ष को प्रज्ञानगर कालोनी से गिरफ्तार किया गया ।

दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किये गए सोने एवं चांदी के आभूषण तथा एक लेनोवो टैबलेट बरामद किया गया। बरामद सामान की पहचान वादी द्वारा अपने चोरी गए सामान के रूप में की गई। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. अनुज साहनी पुत्र मंगल प्रसाद साहनी, निवासी प्रज्ञानगर कॉलोनी, सुन्दरपुर, थाना चितईपुर, वाराणसी उम्र

22 वर्ष ।

2. आकाश पटेल पुत्र महेन्द्र कुमार पटेल, निवासी नासिरपुर, थाना चितईपुर, वाराणसी उम्र 23 वर्ष।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 06.06.2026 को, स्थान- प्रज्ञानगर कालोनी थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 134/2026 धारा 305 (ए), 331(4), 317 (2) बीएनएस कमि०

वाराणसी। बरामदगी (कुल कीमत करीब 15 लाख रूपये) का विवरण-

सोने के विभिन्न आभूषण (झुमका, टप्स, बाली, नाक की किल, अंगूठी, चैन, हार, लॉकेट आदि) चांदी की कटोरी एवं चम्मच। भगवान कृष्ण, लक्ष्मी एवं गणेश जी की चांदी की मूर्तियां। चांदी की पायल, बिछिया, सिक्के, कड़े, अंगूठियां एवं अन्य आभूषण । एक लेनोवो टैबलेट अन्य आर्टिफिशियल ज्वैलरी।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –

1. प्र०नि० राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमिश्ररेट वाराणसी।

3. का0 अंकित सोनकर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

5. का0 आदित्य तिवारी थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

6. का0 सूरज मिश्रा थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।

7. का0 प्रशान्त तिवारी सर्विलांश सेल कमि० वाराणसी।

8. का0 अश्वनी सिंह सर्विलांश सेल कमि० वाराणसी।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।