वाराणसी
पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत वाराणसी कैण्ट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रविवार को रामनगर स्थित उमा निलयम सोसाइटी (रोमा बिल्डिंग) एवं किड्जी स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उमा निलयम सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव का भव्य स्वागत किया। समिति के उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने विधायक का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। इसके उपरांत क्षेत्र के विकास एवं अन्य जनहित के विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान सोसाइटी परिसर में मंदिर निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सहर्ष स्वीकार करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थल समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके उपरांत विधायक सौरभ श्रीवास्तव किड्जी स्कूल पहुंचे, जहां विद्यालय के प्रबंधक आनंद पांडेय के साथ वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। वृक्ष हमें स्वच्छ वायु, छाया और जीवन प्रदान करते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है तथा जनभागीदारी के माध्यम से ही ऐसे अभियान सफल हो सकते हैं।
इस अवसर पर अशोक जायसवाल, संतोष द्विवेदी, प्रीति सिंह बघेल, सृजन श्रीवास्तव, सुरेश बहादुर सिंह, सतेंद्र सिंह पिंटू, रितेश राय, जय सिंह चौहान, गोविंद मौर्य, उदय श्रीवास्तव, ऋषभ सिन्हा सहित उमा निलयम सोसाइटी के उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, सदस्य अनीता सिंह, मुकेश शर्मा, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, श्याम प्रकाश शुक्ल, राकेश मिश्रा, अर्चना, अंकिता शर्मा, शंभु शरण सिंह, प्रीतम अग्रहरि, संजय त्रिपाठी, संगीता अग्रवाल, विनीता गुप्ता, वंदना शर्मा, अनुकृति एवं आदृति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।











Users Today : 127
Users This Year : 23918
Total Users : 36511
Views Today : 282
Total views : 71779