सुस्‍ती की चाल से चल रहे मानसून ने आख‍िरकार अपनी गत‍ि को पकड़ ल‍िया है। मौसम व‍िभाग (IMD) ने शन‍िवार को जारी अपडेट में बताया है क‍ि मानसून अब पूर्वोत्‍तर में दाखि‍ल हो चुका है

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

पूर्वोत्‍तर के साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी मानसून ने तेजी से पांव बढ़ाए हैं। मानसूनी सक्र‍ियता का रुख दक्ष‍िण भारत के साथ ही अब पूर्वोत्‍तर में भी नजर आने लगा है। मानसून अब प‍िछड़ने के बाद तय रास्‍ते पर लगभग समय से हो चुका है।

पहले दक्ष‍िण में मानसून की सक्र‍ियता बढ़ने के बाद यूपी में प्रवेश की संभावना लल‍ितपुर से बनने लगी थी। लेक‍िन आख‍िरकार बंगाल की खाड़ी में हालात अनुकूल हुए और मानसून आगे बढ़ चला। गत‍ि भी मानसून के आगे बढ़ने की सामान्‍य होने की वजह से माना जा रहा है क‍ि तय समय पर ही मानसून पूर्वांचल में सोनभद्र के रास्‍ते यूपी में 18 से 20 जून तक दाख‍िल हो जाएगा। इसके साथ ही मानसूनी सक्र‍ियता पूर्वांचल में बार‍िश भी खूब कराएगा। बीती रात भी इुई बार‍िश लोकल हीट‍िंंग और प्री मानसूनी पर‍िस्‍थ‍ित‍ियों से उपजी मानी जा रही है।

माना जा रहा है क‍ि ज‍िस गत‍ि से मानसून पूर्वोत्‍तर में दाखि‍ल होने के बाद उड़ीसा और छत्‍तीसगढ़ की ओर बढ़ चला है उस हि‍साब से दो सप्‍ताह के भीतर मानसून पूर्वांचल में दाख‍िल हो जाएगा। मानसून सोनभद्र के रास्‍ते यूपी में 18 जून के आसपास दाख‍िल होकर बार‍िश के हालात बनाएगा। इसी के साथ ही सोनभद्र के खोड़वा पहाड़ पर भी मानसूनी बादल मंडराने लगेंगे और लोग मानसून और झरनों का आनंद लेने के ल‍िए व‍िंंध्‍य पर्वत माला का रुख करेंगे।

शन‍िवार को मौसम व‍िभाग ने चार्ट जारी कर बताया है क‍ि अब मानसून गत‍ि पकड़ चुका है। हालात आगे भी अनुकूल बने रहे तो बादल उत्‍तर प्रदेश में 20 जून तक मानसूनी बरसात के हालात बना देंगे। हालांक‍ि अभी पश्‍च‍िम बंगाल, ब‍िहार, झारखंड और छत्‍तीसगढ़ की चुनौत‍ियां मानसून की राह में हैं। लेक‍िन अचानक सुस्‍ती के बाद मानसूनी बादलों ने गत‍ि पकड़ी है तो माना जा रहा है क‍ि तय समय पर ही मानसून यूपी में सोनभद्र के रास्‍ते प्रवेश करेगा और बार‍िश के हालात बनाएगा।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।