भटका हुआ 10 वर्षीय बालक पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

मडुआडीह थाना क्षेत्र के बौलिया तिराहे पर गश्त के दौरान लहरतारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण सचान और उनकी टीम ने एक 10 वर्षीय बालक को संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे बैठा पाया। पूछताछ में बालक ने अपना नाम उजैफा पुत्र इजहार, निवासी राजी सुल्तानपुर, महाराजगंज बताया।

बालक ने बताया कि उसे उसके पिता ने एक दिन पहले अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज स्थित मदरसे में दाखिला दिलाया था, लेकिन पढ़ाई से परेशान होकर वह वहां से निकलकर बस से वाराणसी पहुंच गया। भूखे-प्यासे बालक को पुलिस चौकी लाकर भोजन कराया गया और विभिन्न माध्यमों से उसके परिजनों का पता लगाया गया।

पुलिस की तत्परता से बालक के पिता से संपर्क हो गया, जिसके बाद वह अपने पुत्र को लेने के लिए महाराजगंज से वाराणसी रवाना हो गए। बालक सकुशल पुलिस संरक्षण में है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।