वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात रोहनिया सर्किल के एसीपी संजीव कुमार शर्मा का स्थानांतरण अलीगढ़ हो गया है। उनके तबादले की खबर से पूरे सर्किल में मायूसी छा गई है।
लोहता, मंडुआडीह और रोहनिया थानों की देखरेख कर रहे एसीपी संजीव कुमार शर्मा जनता के प्रति बेहद संवेदनशील और सजग अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। फरियादियों के दुख-दर्द को अपना समझकर त्वरित न्याय दिलाना उनकी पहचान थी।
पुलिस को माना परिवार, जनता को दी त्वरित राहत
पुलिसकर्मियों के लिए वे सिर्फ अफसर नहीं, अभिभावक थे। हर सिपाही से परिवार जैसा व्यवहार और मार्गदर्शन करने वाले एसीपी के तबादले से थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की आंखें नम हो गईं।जनसुनवाई के दौरान वे बेहद गंभीर रहते थे। क्षेत्र में होने वाली हर वारदात का जल्द से जल्द निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता रहती थी।
अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका अहम रही।
जनता बोली- ऐसे अधिकारी बार-बार नहीं मिलते स्थानीय लोगों का कहना है कि “एसीपी साहब ने रोहनिया सर्किल को नई पहचान दी। वे रात-दिन क्षेत्र में सक्रिय रहते थे। गरीब-फरियादी की बात ध्यान से सुनते थे। ऐसे अधिकारी का जाना सर्किल के लिए बड़ी क्षति है। रोहनिया की जनता हमेशा उनके अच्छे कार्यों को याद रखेगी।
उल्लेखनीय है कि एसीपी संजीव कुमार शर्मा ने अपने कार्यकाल में सर्किल में अपराधों पर अंकुश लगाया और जनता का विश्वास जीता। अब उनके अलीगढ़ जाने से लोगों को एक संवेदनशील अधिकारी की कमी जरूर खलेगी।










Users Today : 4
Users This Year : 17045
Total Users : 29638
Views Today : 4
Total views : 58729