वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने TGT परीक्षा में प्रतिरूपण कर परीक्षा देते दो अभियुक्तों को रंगे हाथों दबोच लिया। शुक्रवार को राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से गिरफ्तार अमृतराज आनंद, 28 वर्ष, सहरसा और छोटू कुमार, 39 वर्ष, मधेपुरा, बिहार के कब्जे से फर्जी आधार, प्रवेश पत्र, ATM कार्ड सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि 2-2 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का सौदा तय हुआ था और 20-20 हजार अग्रिम भी वसूल चुके थे। दोनों के विरुद्ध BNS एवं उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में सराहनीय कार्य
एसीपी शुभम कुमार सिंह की पैनी नजर और त्वरित निर्णय क्षमता ने शिक्षा माफिया के मंसूबों पर पानी फेर दिया। परीक्षा जैसे पवित्र आयोजन की शुचिता बनाए रखने में उनका नेतृत्व युवाओं के लिए मिसाल बना। नकल माफिया के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को धरातल नंपर उतार कर उन्होंने कड़ा संदेश दिया।
उनकी सतर्कता से न केवल दो फर्जीवाड़े पकड़े गए, बल्कि सैकड़ों मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य भी सुरक्षित हुआ। चेतगंज पुलिस की यह कार्रवाई एसीपी शुभम कुमार सिंह की कुशल रणनीति और टीम भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है। पुलिस टीम में चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला चौकी इंचार्ज अतहर आदि










Users Today : 6
Users This Year : 17047
Total Users : 29640
Views Today : 6
Total views : 58731