खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राजातालाब।

आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने शुक्रवार को भारत सरकार द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत लेदुवाई गांव में किसानों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के कम उपयोग तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।विशेषज्ञों ने किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने,

पर्यावरण संरक्षण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।किसानों एवं ग्रामवासियों के बीच ट्राइकोडर्मा, एनपीके कंसोर्टिया सहित जैविक कृषि उत्पादों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

इस दौरान मुख्य रूप से वैज्ञानिक डॉ. के.के. पाण्डेय एवं डॉ. विद्या सागर, डॉ. मनीष पाण्डेय (कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी) तथा कृषि विभाग से अमित सिंह उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।