बरेका रोलर स्पीड स्केटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर लहराया विजय पताका

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) संस्थान के अंतर्गत संचालित रोलर स्पीड स्केटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बरेका तथा उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि से खेल जगत एवं बरेका परिवार में हर्ष का वातावरण है।

दिनांक 10 मई 2026 को आगरा में भारतीय रोलर स्पोर्ट संघ द्वारा आयोजित चतुर्थ राज्य स्तरीय रोलर स्पीड स्केटिंग मैराथन चैंपियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अक्षय दीप उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता अर्जित की, जबकि इशिका उपाध्याय एवं फ़रज़ाम हुसैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर बरेका का नाम रोशन किया।

इसके पश्चात दिनांक 21 से 25 मई 2026 तक नोएडा में आयोजित 11वीं ओपन नेशनल रैंकिंग रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बरेका रोलर स्पीड स्केटिंग अकादमी के छह खिलाड़ियों—ध्रुवी त्रिपाठी, निहारा त्रिपाठी, अक्षय दीप उपाध्याय, इशिका उपाध्याय, अर्चना उपाध्याय एवं फ़रज़ाम हुसैन—ने प्रतिभाग किया।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। अक्षय दीप उपाध्याय ने 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक, इशिका उपाध्याय ने 1 कांस्य पदक तथा फ़रज़ाम हुसैन ने 1 स्वर्ण एवं 2 रजत पदक जीतकर बरेका और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

इस उपलब्धि के पीछे खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम के साथ-साथ उनके प्रशिक्षक अभिषेक कुमार उपाध्याय एवं टीम मैनेजर श्रीमती सीमा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर बरेका संस्थान के सचिव श्री आलोक कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी

। बरेका के जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ न केवल बरेका की खेल परंपरा को सशक्त बनाती हैं, बल्कि युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी करती हैं।

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।