मिलावटी मिठाई और बासी समोसे का खेल जारी श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप दुकान पर लोगों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी से कार्रवाई मांग की।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अम्बेडकरनगर जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित है दुकान के मालिक हरिचंद्र के द्वारा मिठाई की दुकान संचालित है मिठाई की दुकान पर मिलावटी मिठाइयां और बासी खाद्य सामग्री बेचने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप दुकान कि दुकान पर मिठाई तैयार किए जाने वाले लड्डू, पेड़ा, बर्फी, रसगुल्ला, छेना गुलाब जामुन बालूसाही और खोवा समेत अन्य मिठाइयों में जमकर मिलावट की जाती है, जिससे लोगों की सेहत के साथ खुला खिलवाड़ हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि दुकान पर बनाए जाने वाले समोसे भी कई बार बासी तेल और खराब सामग्री से तैयार किए जाते हैं। आरोप है कि पुराने और बासी समोसे दोबारा गर्म कर ग्राहकों को खाने के लिए परोस दिए जाते हैं जिन्हें खाने के बाद कई लोग बीमार तक हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक आंखें मूंदे बैठा है।

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि दुकान संचालक ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करता है और शिकायत करने पर उल्टा धमकाने का प्रयास किया जाता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही के चलते मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता जहरीले खाद्य पदार्थ खाने को मजबूर है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और संबंधित उच्च अधिकारियों से मांग की है कि दुकान की स्थलीय जांच कर मिठाइयों और खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे जाएं तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए‌ ताकि लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर लगाम लग सके।

रिपोर्ट – पंकज कुमार

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।