वाराणसी
काशी विद्यापीठ ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश कुमार पटेल के नेतृत्व में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामसकल पटेल का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश कुमार पटेल ने अंगवस्त्रम् पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पार्टी पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री भानू शंकर पटेल, आनंद पटेल, सर्वेश पटेल, जर्मन पटेल, प्रदीप प्रधान, गामा प्रधान, जंगबहादुर प्रधान, अनिल पाल प्रधान, रवि पटेल, मुकेश पटेल गोलू, धर्मराज पटेल, राजेश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामसकल पटेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने तथा जनसरोकारों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।










Users Today : 15
Users This Year : 23957
Total Users : 36550
Views Today : 26
Total views : 71842