सकलडीहा,
शासन की ओर से बुधवार को कैबिनेट की बैठक में सरकारी वकीलों की रीटेनशीप और बहस पर सुनवाई की फीस में बढोत्तरी कर दिया है। गुरूवार को सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं ने सरकार के इस फैसले पर खुसी जताया है। सरकारी अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाकर प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
जिले के जिला शासकीय अधिवक्ता,अपर जिला शासकीय अधिवक्ता,सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता,उपजिला शासकीय अधिवक्ता,नामिका वकील आदि की फीस में इजाफा कर दिया गया है। जिसे लेकर सरकारी अधिवक्ताओं में खुशी है।
सकलडीहा तहसील में सिविल के जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल और राजस्व और उपखंड शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह को अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दिया। कहा कि शासन के इस फैसले से काफी सहुलियत होगी।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता जर्नादन मिश्र, विजय प्रताप सिंह,सुरेश यादव,विपिन यादव,श्रीकांत राजभर,दुर्गेश सिंह,संतोष खरवार,आशुतोष सिंह,नंदलाल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।










Users Today : 15
Users This Year : 23957
Total Users : 36550
Views Today : 26
Total views : 71842